बार बार एसिडिटी क्यों होती है?HealthPlanet

Posted on Sat 3rd Dec 2022 : 17:13

Acidity क्यों और कैसे होती है
भोजन करने के बाद जब भोजन पेट के अंदर पाचन तंत्र में पहुंचता है, तब इस भोजन को पचाने के लिए एक एसिड बनता है। यह पेट में भोजन को पचाने का काम करता है। जब यह एसिड पेट में जरूरत से ज्यादा बनने लगे तो एसिडिटी हो जाती है। इससे पेट में जलन होने लगती है, जो छाती तक पहुंच जाती है। इसे हार्ट बर्निंग भी कहा जाता है। दरअसल जब हम भोजन को अप्राकृतिक बना लेते हैं, तो हमारा पाचन तंत्र ठीक तरीके से काम नहीं करता है। एसिडिटी होने की यही मूल वजह है।

जमशेदपुर की आयुर्वेद व प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ सीमा पांडेय बताती हैं कि इसे लेकर बहुत ज्यादा चिंता नहीं करें। थोड़ी सी सावधानी और घरेलू उपाय से एसिडिटी को आप खुद ही ठीक कर सकते हैं। इसके लिए यह समझना जरूरी है कि एसिडिटी में क्या होता है। भाेजन काे पचाने वाला एसिड पेट के अंदर विटामिन बी-12 को सोख लेता है। यह विटामिन हमारे मस्तिष्क और तंत्रिका तंत्र या नर्वस सिस्टम को उचित तरीके से काम करने में मदद करता है। यह एसिड हमारे पेट में मौजूद जानलेवा बैक्टीरिया को ख़त्म करने में मदद करता है। पेप्सिन एंजाइम को सक्रिय करता है जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। इससे हम जो भी पौष्टिक भोजन करते हैं, उसमें मौजूद प्रोटीन शरीर के तंत्रिकाओं में पहुंचता है। इसी से हमें बीमारियों से लड़ने की ताकत मिलती है। यही पाचन तंत्र को भी सही तरीके से काम करने देता है और अंगों को सक्रिय करता है।

एसिडिटी के कारण

- चाय और कॉफी पीने से एसिडिटी होती है। खासकर भूखे पेट होने पर कभी भी चाय कॉफ़ी ना पीएं।

- धूम्रपान करने से भी एसिडिटी होती है।

- ज्यादा और अनियमित चटपटा मसाले वाला भोजन करना।

- भूख लगने पर भोजन नहीं करना या ज्यादा देर तक भूखे रहना।

- दिन में कभी भी कुछ भी खा लेना।

- खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना।

- तैलीय चीजें या आयली फूड खाना भी एसिडिटी का कारण होता है।

- कम पानी पीने से भी एसिडिटी होती है।

- टमाटर और चावल न खाएं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info